NewsHindiNationalPolitics

कांग्रेस ने बदले गुजरात, पुड्डुचेरी, मुंबई के अध्यक्ष,हरियाणा,दिल्ली को मिला नया प्रभारी

नयी दिल्ली 09 जून : कांग्रेस ने गुजरात ,पुड्डुचेरी और मुंबई में पार्टी के नये अध्यक्ष बनाये हैं जबकि हरियाणा तथा दिल्ली में पार्टी के लिए नये प्रभारी की नियुक्ति हुयी है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात, सांसद वी वैथलिंगम को पुड्डुचेरी तथा विधायक वर्षा गायकवाड को मुंबई का नया अध्यक्ष बनाया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया को श्री गोहिल की जगह दिल्ली तथा हरियाणा का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

पार्टी ने गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष रहे जगदीश ठाकुर, पुड्डुचेरी के निर्वतमान अध्यक्ष ए वी सुब्रमण्यम तथा मुंबई के अध्यक्ष रहे भाई जगताप के कार्यकाल की प्रशंसा की है और कहा है कि उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर काम किया है।

अभिनव, आशा

वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *