HindiJharkhand NewsNewsPolitics

पूरे राज्य में संविधान बचाओ रैली निकालेगी कांग्रेस

रांची, 22 अप्रैल । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रेस क्लब में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के राजू उपस्थित थे। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि बैठक में भाजपा की ओर से जनता के संवैधानिक अधिकारों पर किए जा रहे हमले और अन्य मुद्दों के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पारित मुख्य प्रस्ताव में केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे संघीय ढांचे पर हमले के खिलाफ पूरे राज्य में संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए जन सहभागिता को बढ़ाने का पर जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी सभी प्रमंडलों में रैलियां आयोजित करेगी और ओबीसी आरक्षण, सरना धर्म कोड, पेसा कानून, लैंड बैंक, नगर निकायों में आरक्षण, आउटसोर्सिंग से हो रही नियुक्तियों की जानकारी जनता को दी जाएगी।

संविधान बचाओ अभियान क्रियान्वयन का समन्वयक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु को बनाया गया है। अभियान की सफलता के लिए केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का प्रभारी सूर्यकांत शुक्ला और किशोर शाहदेव, एम तौसीफ, सुरेन राम, नरेंद्र लाल गोपी, सुंदरी तिर्की, अख्तर अली, जितेंद्र त्रिवेदी, प्रेमनाथ मुंडा, हिमांशु सदस्य के रूप में रहेंगे।

ये बने जिला नोडल प्रभारी

संविधान बचाओ अभियान के कार्यक्रमों को क्रियान्वयन के लिए जिला नोडल प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इनमें रामगढ़-प्रदीप तुलस्यान, हजारीबाग- जलेश्वर महतो,कोडरमा- अनवार अहमद अंसारी, गिरिडीह- जेपी पटेल, धनबाद-अशोक चौधरी, बोकारो केएन त्रिपाठी, चतरा- धीरज प्रसाद साहू, रांची ग्रामीण- शहजादा अनवर, रांची महानगर- बन्ना गुप्ता, गुमला- बंधु तिर्की, सिमडेगा-रमा खलखो, लोहरदगा- डॉ राजेश गुप्ता, खूंटी-योगेंद्र साहू, पलामू- विनय सिन्हा दीपू, गढ़वा- सत्यननारायण सिंह, लातेहार-धीरज प्रसाद साहू, पूर्वी सिंहभूम-बलजीत सिंह बेदी,पश्चिमी सिंहभूम- डॉक्टर प्रदीप कुमार बालमुचु सरायकेला खरसावां रामाश्रय प्रसाद,जामताड़ा- बादल पत्रलेख, दुमका- बृजेंद्र प्रसाद सिंह, पाकुड़-सुल्तान अहमद, साहिबगंज- मणिशंकर और देवघर के लिए अजय दुबे तथा गोड्डा के प्रभारी श्यामल किशोर सिंह को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *