झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत
रांची, 07 सितम्बर । झारखंड में कोरोना के 133 मरीज एक्टिव हैं। इसमें सबसे अधिक 47 मरीज रांची में एक्टिव हैं। राज्य में कोरोना की रफ्तार पहले के मुकाबले धीरे-धीरे कम हो रही है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से तीन, गढ़वा से दो, हजारीबाग से एक, कोडरमा से एक, लोहरदगा एक और रांची से तीन मरीज हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 60 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 32 हजार, 361 सैंपल की जांच की गयी है।
(हि.स.)