Coronavirus update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख केस मिले, 525 लोगों की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। 24 घंटे में कोरोना के 3,33,533 नए मामले आए हैं। कल के मुकाबले इसमें 4,171 केसों की कमी आई है। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 21,87,205 हो गई है। पोजिटिविटी दर की बात की जाए तो यह भी 17.78 फीसद पर आ गई है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,59,168 लोग ठीक हुए हैं जबकि 525 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि मौतों का यह आंकड़ा कल के मुकाबले थोड़ा बढ़ा है। कल 488 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। कुल ठीक हुए मरीजों की बात की जाए तो यह आंकड़ा अब 3,65,60,650 पर पहुंच गया है। मंत्रालय के अनुसार कुल मौतों की संख्या अब 4,89,409 हो गई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,33,533 नए मामले आए और 2,59,168 रिकवरी हुईं और 525 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
सक्रिय मामले: 21,87,205
कुल रिकवरी: 3,65,60,650
कुल मौतें: 4,89,409
कुल वैक्सीनेशन: 1,61,92,84,270
-Agency