Coronavirus Update : कोरोना से महाराष्ट्र और दिल्ली में हुईं सबसे ज्यादा मौतें
नयी दिल्ली 03 दिसंबर। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से पिछले 24 घंटों के दौरान 526 मरीजों की मौत हुई हैं, जिनमें से सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र तथा दिल्ली में हुई हैं।
इस दौरान महाराष्ट्र में कोविड-19 के कारण जहां 111 मरीजों की मृत्यु हुयी, वहीं दिल्ली में 82 लोगों ने दम तोड़ा।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में 35,551 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 95.34 लाख हो गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 89.73 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 526 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,38,648 हो गया है। देश में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या करीब 4.22 लाख है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य…………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत
अंडमान-निकोबार—79——–4583——61
आंध्र प्रदेश ———–6924—–855485—7003
अरुणाचल प्रदेश—– 778——15488—– 54
असम—————– 3519—–208669—-983
बिहार—————– 5768—– 228797—1274
चंडीगढ़————— 1082——16279—–281
छत्तीसगढ़————- 19749—- 218195— 2919
दादरा- नगर हवेली
दमन- दीव————- 16———–3322——– 2
दिल्ली—————— 30302——-538680—– 9342
गोवा——————– 1416——– 46132——- 693
गुजरात—————– 14813——–193938—– 4018
हरियाणा—————- 16673——– 218443—– 2488
हिमाचल प्रदेश———- 7813———-33370—— 677
जम्मू-कश्मीर———— 4951——— 104471——1708
झारखंड—————– 1907———-106660—— 971
कर्नाटक—————– 24169——– 851690——11808 6
केरल——————– 61587——— 550788——-2298
लद्दाख ——————-862———— 7642———-119
मध्य प्रदेश————— 14019———191618—— 3287
महाराष्ट्र ——————89611———1695208—– 47357
मणिपुर ——————-3162———- 21937——– 291
मेघालय—————— 686————11154———- 114
मिजोरम—————– 291————- 3584———- 6
नागालैंड——————723———— 10467——— 64
ओडिशा—————— 4439———- 313394———1750
पुड्डुचेरी—————– 432————-36035———- 612
पंजाब——————- 7694————140772———- 4842
राजस्थान————— 26710———– 243340———- 2350
सिक्किम————— 300————— 4661———— 111
तमिलनाडु————- 10999————- 762015——— 11733
तेलंगाना————– 8999—————- 261028——— 1465
त्रिपुरा—————– 552—————– 31879———- 372
उत्तराखंड———— 4955————— 69578———— 1251
उत्तर प्रदेश———— 22797———— 516694———– 7817
पश्चिम बंगाल———- 24166————- 457377———- 8527
कुल ——————-422943————-8973373———138648
वार्ता