दीपक प्रकाश : जिन्होंने आपातकाल लगाया था, वे लोग थे हिटलर
Insight Online News
रांची, 20 जून : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने आपातकाल लगाया था वह लोग हिटलर थे।
प्रकाश ने सोमवार को सुबोधकांत सहाय के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में कांग्रेस मरणासन स्थिति में है। कांग्रेस के लोग ऐसे बयान देकर खुद अपनी मौत स्वीकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जननेता हैं। वह सिर्फ भाजपा के नहीं पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। उसी तरह की बात कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। हिटलर तो वो लोग थे, जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया था।
हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण