HindiJharkhand NewsNationalNewsPolitics

रक्षा मंत्री राजनाथ 21 सितंबर को आएंगे झारखंड

रांची, 20 सितंबर । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हजारीबाग प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ 21 सितंबर को करेंगे। वे सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से रांची आएंगे। वहां से ईटखोरी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वहां से ईटखोरी हाई स्कूल मैदान के लिए रवाना होंगे।

राजनाथ 11:00 बजे परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। वे दाे बजे गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी स्थित बंशीधर मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद नगर उंटारी के सिंचाई विभाग मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी रहेंगे।

केशव प्रसाद मौर्य 21 को झुमरी तिलैया और गढ़वा में करेंगे सभा

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 21 सितंबर को हजारीबाग प्रमंडल परिवर्तन यात्रा के तहत 11:00 बजे से झुमरी तिलैया के ब्लॉक मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर राकेश प्रसाद, शिवेंद्र नारायण सिंह और अनूप जोशी भी मौजूद रहेंगे। मौर्य पलामू प्रमंडल परिवर्तन यात्रा के तहत रंका के हाई स्कूल मैदान में दोपहर 2:30 बजे से आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रंका में पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक भानु प्रताप शाही, गढ़वा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *