HindiJharkhand NewsNewsPolitics

संगठनन से मिले कार्य को ईमानदारी पूर्वक करें: अर्जुन मुंडा

खूंटी, 3 सितंबर । पूर्व कंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन से मिले कार्य को ईमानदारी पूर्वक करें। अर्जुन मुंडा मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज की बैठक पूरी तरह से कामकाजी बैठक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के भाजपा कार्यकर्ता कोई वेतनभोगी नहीं, वे स्वाभिमानी कार्यकर्ता हैं। सबको सहयोगी बना कर कार्य करें, निश्चित ही संगठन मजबूत होगा। हम सभी सशक्त तरीके से संगठन के विचारों को समझ कर कार्य करें। मुंडा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिये। राज्य सरकार नीतियों पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की नीति है, पहले परीक्षा लिखो, फिर दौड़ो और झारखंड सरकार की नीति है हले दौड़ो फिर परीक्षा लिखो. ये तो यही हुआ़ कि पहले मरो, बचोगे तो करोगे।

सोशल मीडिया का उपयोग करें कार्यकर्ता: केदार कश्यप

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री और क्लस्टर प्रभारी केदार कश्यप ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग मिलकर पार्टी को चला रहे हैं। इसलिए मैं आप सभी को प्रणाम करता हूं। मंत्री ने कार्यकर्ताओं का सोशल मीडिया का उपयोग कैसे करना है, इसे विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में काम करने के दौरान जो समस्या उत्पन्न हो, उसे मिलजुल कर त्वरित समाधान करने का प्रयास करना है। दक्षिणी प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को आनेगाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक सुझाव दिये। उन्होंने बूथ के साथ ही शक्ति केंद्र को ससक्त बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिये।.

हेमंत सरकार जनता को ठग रही है: नीलकंठ सिंह मुडा

प्रदेश उपाध्यक्ष और खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि किसी क्षेत्र में काम करना हो, तो संगठन की आवश्यकता है और हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो देश हित के बारे में सोचता है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार राज्य में थी तो हम आम जनता के हित में काम करते थे।े अभी हेमंत सोरेन की सरकार है, राज्य की जनता से जो बोल कर सत्ता में आइ थी, उसमें सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। मुंडा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा था कि नौकरी देंगे, रोजगार देंगे, स्थायी नीति बनाएंगे, भत्ता देंगे सभी क्षेत्र में हेमंत सरकार ठगने का काम किया है। .जल्द ही विधानसभा चुनाव आने वाला है। आप सभी कार्यकर्ता क्षेत्रों में जाकर पार्टी के उम्मीदवार को जिताने का काम करते हैं। इसी का परिणाम है कि खूंटी विधानसभा से एक कमल फूल झारखंड में सरकार बनाने के लिए भेजते रहे हैं।

सभी को जिल प्रभारी सत्यनारयण सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षत जिलाध्यक्ष चंद्रशेर गुप्ता ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *