असम राइफल्स में भर्ती होने आए आठ जालसाज युवक गिरफ्तार
शोणितपुर (असम), 23 मई । शोणितपुर जिलांतर्गत चारीदुआर के लखरा में स्थित 17 असम राइफल्स आर्मी कैंप में असम राइफल्स की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। असम राइफल्स में भर्ती होने आए उत्तर प्रदेश के युवकों ने असम के कछार, होजाई, तिनसुकिया जिलों के साथ-साथ असम के विभिन्न हिस्सों के जाली दस्तावेज प्रस्तुत किए। असम कोटा के जरिए इन दस्तावेजों के जरिए भर्ती होने की कोशिश की।
भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने आए युवकों और स्थानीय लोगों की मदद से सोमवार की तड़के आठ युवकों को जाली दस्तावेजों के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इन सभी को चारीदुआर पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
(हि.स.)