चतरा में वट सावित्री पूजा के दौरानलगी आग, मची अफरा-तफरी
Insight Online News
चतरा। चतरा जिले के गंदौरी मंदिर में वट सावित्री पूजा के दौरान शुक्रवार को अचानक वट वृक्ष में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी।
बताया जाता है क पेड़ के तने पर सुहागिने मौली धागा लपेट कर पूजा कर रही थी। इसी दौरान अगरबत्ती जलाते वक्त किसी महिला से धागे में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे मौली धागा में आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।