HindiJharkhand NewsNewsPolitics

एटीएस और दिल्ली पुलिस की छापेमारी में अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट के पांच गिरफ्तार

रांची, 23 अगस्त । झारखंड के आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त रुप से रांची, लोहरदगा और हजारीबाग में 16 स्थानों पर की गयी छापेमारी में पांच संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। इनमें रांची के बारियातू से डॉ. इश्तियाक अहमद, रांची के चान्हो से मोतिउर रहमान, रिजवान बाबर, मुफ्ती रहमतुल्लाह और हजारीबाग से फैजान अहमद शामिल है। इन पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

पांचों को न्यायाधीश के आवासीय कार्यालय में पेश किया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस पांचों को अपने साथ ले गयी। सूत्रों ने बताया कि अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) के खिलाफ गुरुवार को राज्य के तीन जिलों रांची , हजारीबाग और लोहरदगा में एक साथ कुल 16 स्थानों पर छापेमारी थी। छापेमारी में एसटीएसफ, रांची पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थीं। इस अभियान में आठ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। इसमें से पांच को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अवैध आग्नेयास्त्र, लैपटॉप, कई मोबाईल फोन, कुछ संदिग्ध दस्तावेज सहित अन्य सामान बरामद किये गये थे। वहीं जांच में पता चला है कि डॉ. इश्तियाक झारखंड में अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) का प्रमुख ऑपरेटिव था।वह मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट था। एटीएस सूत्रों ने बताया कि मामला दिल्ली पुलिस का था, इसलिए वह पांच गिरफ्तार संदिग्धों को शुक्रवार को अपने साथ ले गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *