झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का निधन
Insight Online News
रांची, 20 अगस्त : झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में निधन हो गया। वे हृदय रोग से पीड़ित थे। कांग्रेस नेता सैयद सिब्ते रजी का जन्म सात मार्च, 1939 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुआ था।
हिन्दुस्थान समाचार/ विकास