HindiNationalNews

त्रिपुरा में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों से गैंगरेप, पुलिस गिरफ्त में एक आरोपी

Insight Online News

अगरतला। त्रिपुरा के गोमती जिले में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपी तिंहरिया के मोलाराय जामातिया को गिरफ्तार किया गया है। शेष आठ आरोपी अभी भी फरार हैं।

सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) ज्योतिष्मान दास चौधरी ने बताया कि दोनों लड़कियां बुधवार को जिले के अमरपुर शहर में एक वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बैशाकी मेला’ में शामिल होने आई थीं। इस दौरान वह मोलाराय से मिलीं। बता दें, एक नाबालिग की आरोपी से फेसबुक से दोस्ती हुई थी।

एआईजी ने बताया कि आरोपी नाबालिगों को बुधवार रात स्कूटर पर चेचुआ स्थित रबड़ के बागान में ले गया था। वहां पहले से ही सात से आठ लोग मौजूद थे। इन लोगों ने दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह होते ही मोलाराय ने दोनों को अमरपुर छोड़ दिया। बाद में, पीड़ितों को बीरगंज पुलिस स्टेशन में ले जाया गया, जहां उन्होंने अपनी शिकायत दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोलाराय को गिरफ्तार कर लिया।

चौधरी ने कहा कि हमने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच प्रक्रिया के तहत पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण किया गया है।

त्रिपुरा में लगातार दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से राज्य के महिला आयोग में रोष दिखा। त्रिपुरा महिला आयोग (टीसीडब्ल्यू) ने दो आदिवासी लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की निंदा की है। टीसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन बरनाली गोस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि यह चौंकाने वाला है कि अमरपुर के चेचुआ इलाके में युवकों के एक समूह ने दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *