राज्यपाल शक्तियों का उल्लंघन कर लोकतंत्र को कुचल रहे है : चिदंबरम
चेन्नई 07 अप्रैल : वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि अपनी शक्तियों का उल्लंघन कर लोकतंत्र को कुचल रहे है।
श्री चिदंबरम ने आज ट्वीट श्रृखंला में कहा कि वास्तव में जब एक राज्यपाल बिना किसी वैध कारण के सहमति को रोक लेता है तो इसका अर्थ है संसदीय लोकतंत्र मर चुका है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल विधेयक को मंजूरी देने या रोकने या वापस करने के लिए बाध्य है। अगर विधेयक फिर से पारित हो जाता है, तो राज्यपाल सहमति देने के लिए बाध्य है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महज संवैधानिक प्रमुख है, उनकी शक्तियां सीमित है, अधिकतर मामलों में उसके पास कोई अधिकार नहीं है।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल रवि ने टिप्पणी जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधेयकों पर सहमित दे या रोक दे उनके विवेक पर निर्भर करता है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की सलाह पर काम करने के लिए बाध्य हैं।
उन्होंने कहा कि वास्तव में जब कोई राज्यपाल बिना किसी वैध कारण के सहमति वापस लेता है, तो इसका मतलब है
संसदीय लोकतंत्र मर चुका है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा नियुक्त राज्यपाल अपनी शक्तियों का उल्लंघन कर लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रहे हैं।
राम अशोक
वार्ता