HindiJharkhand NewsNewsPolitics

हेमंत सरकार ने राज्य की बुनियाद को कमजोर किया : सुदेश महतो

हटिया विधानसभा क्षेत्र स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह

रांची, 6 अक्टूबर । आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को ठप कर दिया है। राज्य में पिछले पांच सालों में शिक्षकों की कमी होने से शिक्षा के स्तर में गिरावट आई है। सरकार ने राज्य की बुनियाद को कमजोर कर दिया है। खनिज संपदाओं की लूट और राज्यभर में व्याप्त भ्रष्टाचार इस सरकार की उपलब्धि है।

सुदेश कुमार महतो रविवार काे रिंग रोड स्थित आम बगीचा, मनातू में आयोजित हटिया विधानसभा क्षेत्र स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में बाेल रहे थे। मौके पर विधानसभा क्षेत्र के हज़ारों चूल्हा प्रमुखों ने अपने पद की शपथ ग्रहण की। महतो ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए गांवों को सशक्त करना आवश्यक है। गांव का परिचय केवल शहर की आवश्यकतओं को पूरा करने के लिए नहीं होगा। आत्मनिर्भर महिला ही आत्मनिर्भर गांव का आधार हैं।

महतो ने कहा कि हमने महिलाओं को चौखट और घूंघट से निकालकर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक सम्मान दिलाने का काम किया है। सरकार को बेदखल करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर मेनहत करना है। हमारी तैयारी वादों को सिर्फ कागजों का हिस्सा नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने की है। लीडर पर जनता को विश्वास होना चाहिए। जनता के विश्वास के बिना लीडर की कोई मान्यता नहीं।

इस अवसर मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, हटिया विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भरत कांशी, जिप सदस्य रातू दक्षिणी मनीषा देवी, डॉ सुधीर यादव, ज्ञान सिंहा, जीतेन्द्र सिंह, अशोक नाग, चिंटू मिश्रा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *