झारखंड में एक्टिव कोरोना के 353 मामले में सबसे अधिक 94 जमशेदपुर में
रांची, 23 अगस्त । झारखंड में कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही है। राज्य में कोरोना के 353 मरीज एक्टिव है, इसमें सबसे अधिक 94 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )में है।
मंगलवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 51 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 39 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से एक, देवघर से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 17, गढ़वा से एक , हजारीबाग से दो, कोडरमा से एक, गिरिडीह से एक, गोड्डा से एक, हजारीबाग से दो, कोडरमा से एक, लातेहार से चार, रामगढ़ से दो और रांची से दस मरीज मिले हैं।
राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 713 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 25 लाख, 30 हजार, 29 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 353 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 30 मरीज ठीक हुए हैं।
(हि.स.)