Jharkhand : रांची में तीन राशन कार्डधारियों पर लगाया गया 2.49 लाख का जुर्माना
रांची, 16 मई। रांची के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने तीन राशन कार्डधारियों पर दो लाख 49 हजार 480 रुपये का जुर्माना लगाया है। अर्हता नहीं होने के बावजूद राशन कार्ड बनाकर राशन सामग्री उठाव करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। इनमें पंकज कुमार और जयपाल नारायण और विनय कुमार शामिल हैं।
पंकज कुमार पर 97 हजार 428, विनय कुमार पर 54 हजार 624 और जयपाल नारायण पर 97 हजार 428 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने तीनों राशन कार्ड धारियों को छह दिनों के अंदर जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार