झारखंड : साहेबगंज के मोती झरना दर्शन को आए मायापुर से दो दर्जन ब्रह्माचारी कृष्ण भक्तों की टोली
Insight Online News
तालझारी : पश्चिम बंगाल के मायापुर से आए दो दर्जन ब्रह्मचारी कृष्ण भक्तों की टोली मंगलवार को मोती झरना दर्शन के लिए पहुंचे। झरना के पानी एवम् प्राकृतिक सौंदर्य व मनोरम दृश्य को देख मंत्र मुग्ध हो गए। झरना में कृष्णभक्तों ने स्नान कर भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग में पूजा अर्चना भी किए। इसके बाद पुन: वे सब कन्हैयास्थान मंदिर लौट गए। टीम लीडर सुकृति निमाय दास ब्रह्मचारी व बंसी गोपीनाथ दास ब्रह्मचारी ने बताया कि वे लोग कन्हैयास्थान मंदिर का दर्शन करने आए है। तमाम कृष्ण भक्तों एवम लोगों को कन्हैयास्थान मंदिर दर्शन करनी चाहिए। इसी उद्देश्य से यहां भारत ही नहीं अपितु विदेशों से भी कृष्ण भक्तों का आगमन होता है।
टीम में शामिल इस्कॉन वर्ल्ड हेड क्वार्टर मायापुर के मीडिया प्रभारी रसिक गौरांग दास ब्रह्मचारी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध कन्हैयास्थान मंदिर आने जाने की अच्छी न तो सड़क मार्ग है और न ही रेल मार्ग। यहां के नजदीकी स्टेशन तलझारी में कोई एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकती है। इससे विश्व प्रसिद्ध कन्हैयास्थान इस्कॉन मंदिर के दर्शन को इच्छा रखने वाले हजारों कृष्ण भक्त आज भी इसके दर्शन से वंचित है। यदि तालझारी स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होता तो पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती।