Jharkhand Alpasankhyak Update : मुख्यमंत्री से मिला झारखण्ड अल्पसंख्यक शिक्षण संस्था का प्रतिनिधिमंडल
शिक्षाकर्मियों की लंबित समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा
रांची 22 जनवरी 2021 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड ख्रीस्तीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्था के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षाकर्मियों की लंबित समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने लंबित समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया।

इस मौके पर विधायक भूषण तिर्की, चमरा लिंडा व झींगा मुंडा, आर्च बिशप ऑफ़ रांची रेवरेंड फेलिक्स टोप्पो, बिशप ऑफ़ गुमला पॉल रेवरेंड अलोइस लकड़ा, बिशप ऑफ़ सिमडेगा रेवरेंड विंसेंट बरवा, बिशप ऑफ़ दुमका रेवरेंड जूलियस मरांडी, बिशप ऑफ़ खूंटी रेवरेंड विनय कंडुलना, बिशप ऑफ़ हजारीबाग रेवरेंड आनंद जोजो, बिशप ऑफ़ जमशेदपुर रेवरेंड तेल्सफोर बिलुंग एसवीडी, बिशप ऑफ़ रांची रेवरेंड थिओडोर मस्कारेनहास एसएफक्स, बिशप ऑफ़ सीएनआई रांची रेवरेंड बासिल बलिया बासकी, बिशप ऑफ़ जीईएल चर्च खूंटी रेवरेंड जोसेफ सांगा, बिशप ऑफ़ एनडब्लूजीईएल चर्च रांची रेवरेंड दुलार लकड़ा, सचिव जेएसीएमईआईए रांची फादर हुबेटस बेक, जेनरल सेक्रेटरी हायर सेकेंडरी झारखंड फादर एरेंटिस मिंज, जेनरल सेक्रेटरी प्राइमरी स्कूल झारखंड निरंजन कुमार सांडिल और इंस्पेक्टर ऑफ़ स्कूल रांची फादर मुकुल कुल्लू शामिल थे।