HindiJharkhand NewsNewsPolitics

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

रांची, 27 मार्च । झारखंड प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने राजीव गांधी वरिष्ठ नागरीक पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने राजीव गांधी पार्क के संस्थापक सदस्य गोपाल झा को भी श्रद्धांजलि दी।

के. राजू ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए गुरुवार को कहा कि राजीव गांधी का योगदान भारतीय लोकतंत्र और आधुनिक भारत के निर्माण में अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के प्रयासों से भारत ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और टेलीकम्युनिकेशन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर एक पहचान बनाई और भारत को विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर किया।

उन्होंने ने एचईसी निर्माण के बाद राष्ट्र निर्माण में कर्मचारियों की भूमिका पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ संवाद किया एवं एचईसी की वर्तमान स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया एवं जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई के पूर्व पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *