Jharkhand Corona Update : झारखंड में कोरोना के 14 नये मरीज मिले, 14 ठीक हुए
रांची, 26 मार्च : झारखंड में कोरोना धीरे धीरे कम होने लगा है और पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में इसके 14 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 14 नये कोरोना मरीज भी मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से दस, धनबाद से एक, जामताड़ा से एक और पश्चिमी सिंहभूम से दो नये कोरोना मरीज मिले है।
वहीं राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 435111 हो गई है और अब तक 21503470 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में 76 सक्रिय मामले बचे है। कोरोना से 429720 मरीज अब तक राज्य में ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में 5315 मरीजों की मौत अब तक कोरोना से हुई है।
वहीं, राजधानी रांची में सबसे अधिक दस नए केस मिले है। राज्य में कोरोना के सक्रिय 76 मामलों में सबसे अधिक 33 मामले रांची में हैं।
वार्ता