Jharkhand Crime Update : पुलिस ने 17 साइबर अपराधी दबोचे
देवघर 27 जनवरी : पुलिस अधीक्षक अशिवनी कुमार सिन्हा की साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की मुहिम जारी है। पुलिस ने पिछले कई घंटे लगातार कई स्थानों पर छापा मारकर 17 अपराधियों को धरदबोचा है। इनलोगों के विरुद्ध साइबर थाना में ठगी की प्राथिमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अशिवनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात साइबर डीएसपी नेहा बाला, मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा व साइबर इंस्पेक्टर संगीता कुमारी की अगुवाई में साइबर थाना पुलिस ने जामताड़ा जिले के करमाटांड़, देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव, पाथरोल थाना क्षेत्र के चेतनारी व टेकरा गांव, पालोजोरी थाना क्षेत्र के गुलालडीह, सिरसा व चितरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में छापेमारी कर 17 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार हुए लोगों मे आनंद मंडल, कामदेव मंडल ग्राम बिराजपुर, थाना – खागा अबू तालीब उर्फ तालीब अंसारी, सफीक अंसारी, ग्राम बाबूडीह थाना करामाटाँड जिला जामताड़ा, जहांगीर मियां ग्राम टेकरा थाना पथरोल, मजहर अंसारी, इकबाल अंसारी, मो मुसाहीद अंसारी, अमीरूल अंसारी, रजीम अंसारी, सद्दाम अंसारी, मो. रियाज अंसारी, मो. राहत अंसारी, मो. अजमत अंसारी, मो. फरीद अंसारी सभी निवासी चेतनारी, सभी थाना पथरोल, मनीष कुमार, निवासी गुलालडीह, महेन्द्र कुमार सिंह निवासी सिरसा दोनों थाना पालाजोरी, जिला देवघर निवासी शामिल है।
कैसे करते हैं ठगी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने बताया कि ये लोग मोबाइल फोन पर लोगों को कॉल लगाकर उसे किसी बैंक का ग्राहक अधिकारी बताकर उसे एटीएम बंद होने या केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर उसके मोबाइल पर ओटीपी भेजकर उससे खाते से ठगी करते हैं। एसपी ने बताया कि यह लोग विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक की साइट से छेड़छाड़ कर ग्राहक सेवा अधिकारी के नम्बर के जगह अपना नम्बर डाल देते हैं, जिससे कि कोई भी यूजर जब ग्राहक सेवा अधिकारी से बात करने के क्रम में अपना डिटेल्स को साइबर अपराधियों को दे देते हैं, जिससे की बड़ी आसानी से ठगी के शिकार बन जाते हैं। एसपी सिन्हा ने बताया कि अब्बू तालीम व जहांगीर मियां का अपराधिक इतिहास हैं। अन्य सभी साइबर आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही हैं।