HindiJharkhand NewsNews

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती

Insight Online News

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गयी। इसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट से अपोलो चेन्नई ले जाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शिक्षा मंत्री से मिलने पारस अस्पताल पहुंचे।

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सुबह से ही जगरनाथ महतो की तबीयत ठीक नहीं थी। इसके बावजूद वे सदन की कार्यवाही में शामिल हुए लेकिन अचानक 12.30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गयी। इसके बाद उन्हें विधानसभा के पिछले गेट से बाहर ले जाया गया, ताकि सत्र में बाधा ना आये।

इससे पहले भी एक अगस्त को विधानसभा सदन के दौरान ही जगरनाथ महतो की तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उन्हें धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना काल में भी बीमार पड़ने पर जगरनाथ महतो को एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाया गया था। वहां लंग्स संबंधी और अन्य परेशानियों का लंबे समय तक इलाज चला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *