Jharkhand Education Update : सिल्ली और खलारी में केंद्रीय स्कूल खोलने पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने लिखा पत्र
रांची, 09 सितम्बर : रांची के सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल से रांची लोकसभा के अंतर्गत खलारी और सिल्ली में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की थी। इस आलोक में केंद्रीय मानव संसाधन विभाग ने संज्ञान लेते हुए इस पर उचित कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेज दिया है। केंद्र ने राज्य सरकार से इस पर प्रस्ताव तैयार कर भेजने का आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि रांची के सांसद संजय सेठ ने सिल्ली और खलारी क्षेत्र जो ग्रामीण बाहुल क्षेत्र है यहां के बच्चों को बुनियादी पढ़ाई से लेकर उच्च शिक्षा मिले इसके लिए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की गई थी। सेठ ने बुधवार को राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग जल्द से केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव को भेजें जिससे विद्यालय खोलने का मार्ग प्रशस्त हो सके।