Jharkhand : पूर्व विधायक ज्ञान रंजन की पत्नी विभा रंजन का दिल्ली में निधन
रांची, 3 अक्टूबर । राज्यसभा के पूर्व सांसद और रांची के पूर्व विधायक ज्ञान रंजन की पत्नी विभा रंजन का निधन हो गया। नई दिल्ली स्थित आवास में हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। ज्ञान रंजन के निधन के बाद से वह दिल्ली में ही रहती थी। कभी-कभार ही रांची आती थी। विभा रंजन सर्कुलर रोड स्थित महेंद्र प्रसाद महाविद्यालय की सचिव भी थी। ज्ञान रंजन के निधन के बाद इस काॅलेज का संचालन कर रही थीं।
हिन्दुस्थान समाचार