Jharkhand Governor Update : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सदर अस्पताल में लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज
Insight Online News
रांची। राज्य की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजधानी के सदर अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया। राज्यपाल के टीका लगवाने को लेकर सदर अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ऑब्जर्वेशन में रहने के बाद राज्यपाल राजभवन के लिए रवाना हुईं।
राज्यपाल टीका लगवाने के बाद ऑब्जर्वेशन के लिए सदर अस्पताल में बैठीं। इस दौरान सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर वीबी प्रसाद, एसडीओ समीरा एस, डीएसपी अमित सिंह, अस्पताल के उपाधीक्षक सब्यसाची मंडल, डॉ. विमलेश प्रसाद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।