Jharkhand High Court : हाई कोर्ट ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक
रांची, 17 नवम्बर । भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को आचार संहिता उल्लंघन मामले में झारखंड हाई कोर्ट से राहत मिली है। निशिकांत दुबे की याचिका पर हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय द्विवेदी की अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई। हाई कोर्ट के उनके खिलाफ किसी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया है। निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जालान ने पक्ष रखा। अब अदालत आठ जनवरी को इस मामले में सुनवाई करेगा।
उल्लेखनीय है कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सांसद निशिकांत दुबे पर आचार संहिता उल्लंघन के पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। दो मामलों में अदालत से निशिकांत दुबे को राहत मिल चुकी है। यह तीसरा मामला है, जिसमें निशिकांत दुबे को हाई कोर्ट ने राहत दी है। दो मामले अभी भी बचे हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार