HindiJharkhand NewsNews

झारखंड : उत्पाद सिपाही बहाली दौड़ में शामिल जमशेदपुर के अभ्यर्थी की मौत

रांची। उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया में भाग ले रहे एक और अभ्यर्थी की शनिवार सुबह पांच बजे मौत हो गई है। जमशेदपुर के बर्मामाइंस के रहने वाले मुरामुल्ला सूर्या की मौत रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के वर्मा माइंस का रहने वाला सूर्या रांची में चल रहे उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आया हुआ था। शुक्रवार को बहाली प्रक्रिया के दौरान ही वह मैदान में बेहोश होकर गिर गया था, जिसके बाद उसे रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सूर्य की मौत ब्रेन स्ट्रोक होने की वजह से हुई है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए 22 अगस्त से दौड़ की प्रक्रिया शुरू की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की मौत होने लगी। इसके बाद राज्य सरकार ने भर्ती की प्रक्रिया बीच में ही रोक दी। भर्ती की प्रक्रिया 10 सितंबर से दोबारा शुरू की गई, जिसके बाद सूर्या की मौत हुई है। अब तक 14 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *