HindiJharkhand NewsNews

झारखंड को कल से मिल सकती है गर्मी से राहत, बरसात का पूर्वानुमान

Insight Online News

रांची। झारखंड को झुलसा देने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों से 16 मई से कुछ दिन तक राहत मिल सकती है। इस समय राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे।

रांची मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सोमवार को बताया कि 16 मई से 19 मई तक झारखंड सहित आसपास के राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मेघ गर्जना भी हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। तेज हवा भी चल सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ते ट्रफ के कारण झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश होने के आसार हैं। इस समय गोड्डा का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। डाल्टेनगंज सर्वाधिक गर्म शहरों की सूची में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *