Jharkhand : सांसद महुआ माजी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
रांची, 29 अक्टूबर । राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने शनिवार को चडरी तालाब, जेल तालाब, करमटोली तालाब, दिनकर छठ पूजा घाट, पश्चिमी कांके डैम सहित शहर के विभिन्न तालाबों का दौरा किया. झाड़ू लगा कर छठ घाटों की सफाई की।
महुआ माजी ने रांची नगर निगम के पदाधिकारियों को तालाब की साफ- सफाई सहित सुरक्षा के लिए तालाब में बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रशासन के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि सुरक्षा चाक-चौबंद होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाट पर सफाई के साथ ही वहां की व्यवस्था देखी।
छठ घाट निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद महुआ माजी के नेतृत्व में महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल, रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह, दिनकर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक ओझा, न्यू सर्वोदय क्लब के अध्यक्ष विवेक सिंह, रांची जिला छठ पूजा समिति के सूरजभान सिंह, कुमार बंटी, धीरज यादव उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार