झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 13 को
रांची, 8 अप्रैल । झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 13 अप्रैल को होगा। चुनाव सुबह नौ बजे से कराया जाएगा। यह चुनाव संस्था के प्रांत अध्यक्ष के चयन के लिए सत्र 2025-27 के लिए दो वर्षों के लिए होगा, जो झारखंड के 23 ज़िलों और पांच अनुमंडलों में कराया जाएगा। यह जानकारी चुनाव के लिए संस्था की ओर से बनाए गए मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी ने मंगलवार को दी।
सरावगी ने बताया कि चुनाव की सफलता और के लिए सहचुनाव पदाधिकारी के रूप में राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित को मनोनीत किया गया है।
चुनाव समिति की देखरेख में चुनाव की तैयारियां हो रही हैं।
उल्लेखनीय है कि संस्था के प्रांत अध्यक्ष का चुनाव सत्र 2025-27 के लिए रांची से दो उम्मीदवारों बसंत कुमार मित्तल और सुरेश चंद्र अग्रवाल ने नामांकन दर्ज किया है। दोनों उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। प्रांतीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए संस्था के कुल 5106 मतदाता हैं, जो संस्था में विशिष्ट संरक्षक सदस्य, संरक्षक सदस्य और आजीवन सदस्य हैं। ये सभी पदाधिकारी चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे।