HindiJharkhand NewsNewsPolitics

Jharkhand : राहुल गांधी अप्रैल में आयेंगे रांची, रैली को करेंगे संबोधित

रांची, 16 मार्च (हि.स.)। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अप्रैल माह में रांची आने वाले हैं। इस दौरान राहुल रांची में एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश नेतृत्व इसकी तैयारी में जुट गया है।राहुल गांधी की रांची में प्रस्तावित रैली की तिथि और स्थान को लेकर अभी फैसला नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन में यह तय हुआ था कि हर राज्य के राजधानी में एक रैली का आयोजन किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले विधानसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में प्रचार अभियान को लेकर राहुल गांधी झारखंड आये थे।

हिन्दुस्थान समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *