Jharkhand Republic Day Update : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणतंत्र दिवस पर उपराजधानी दुमका में फहराया तिरंगा
Insight Online News
दुमका। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपराजधानी दुमका में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन उपराजधानी के पुलिस लाइन मैदान में किया गया।
इस मौके पर संथालपरगना के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, जिले की उपायुक्त राजेश्वरी बी, एसपी अंबर लकड़ा सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन मैदान में आयोजित परेड कर निरीक्षण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस परेड में एसएसबी, जिला पुलिस बल, जैप के जवान सहित एनसीसी कैडेट शामिल रहे।