Jharkhand : समरेश सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई : मुख्यमंत्री
रांची, 1 दिसंबर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के पूर्व मंत्री और बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह की निधन की खबर से आहत हूं। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें। समरेश सिंह के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी।
हिन्दुस्थान समाचार