Jharkhand : प्रदेश भाजपा 25 जून को सभी विस क्षेत्रों में आयोजित करेगी प्रबुद्ध जन सम्मेलन
रांची, 24 जून । प्रदेश भाजपा रविवार को सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित करेगी। इस दौरान आपातकाल के समय कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या के षड्यंत्रों पर होगी चर्चा।
यह जानकारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रत्तुल शाहदेव ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश सरायकेला में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश के नेता इस सम्मेलन को विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 1975 में 25 जून को इंदिरा गांधी के निर्देश पर आपातकाल के माध्यम से भारत के लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास किया गया था। देश की नई पीढ़ी को इस मानसिकता को समझने की जरूरत है।
हिन्दुस्थान समाचार