HindiJharkhand NewsNewsPolitics

Jharkhand : झाप्रसे के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण

रांची, 11 मई । झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में गुरुवार को कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

संयुक्त सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग सरिता दास को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। प्रतीक्षारत अवध नारायण प्रसाद को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। संयुक्त सचिव उद्योग विभाग रांची रोबिन टोप्पो को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।

सचिव राज निर्वाचन आयोग झारखंड राधेश्याम प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। उप सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग मनीषा जोसेफ तिग्गा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव गृह कारा ,आपदा प्रबंधन विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।

निदेशक पंचायती राज निदेशालय संदीप दुबे को स्थानांतरित करते हुए ने उन्हें उप सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। कार्यपालक दंडाधिकारी लोहरदगा अमित बेसरा को स्थानांतरित करते हुए उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी बरडीहा दीपमाला को की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए उन्हें क्षेत्रीय उपनिदेशक संथाल परगना क्षेत्र झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, जियाडा के पद पर पदस्थापित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *