HindiJharkhand NewsNews

झारखंड : चाईबासा में नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम ( चाईबासा) जिले में शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में सीआरपीएफ 60 बटालियन के दो जवान घायल हो गए। इसमें सुशांत कुमार को पैर में गोली लगी है, जबकि मुन्ना को सीने में गोली लगी है। घायल जवानों को तत्काल इलाज के लिए घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोईलकेरा थाना क्षेत्र स्थित हुसीपी गांव में सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *