झारखंड : रांची में बेटी से झगड़े के बाद महिला ने की खुदकुशी
रांची, 25 जुलाई । रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित काठी टांड में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। मृतक महिला का नाम आरती देवी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आरती देवी और उसकी बेटी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला ने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पति पवन कुमार ने बताया कि पहले भी झगड़ा होने पर वह खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी।
रातू थाना प्रभारी आभास कुमार ने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ करने के बाद जानकारी मिली है कि घर में आरती का उसकी बेटी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
(हि.स.)