HindiNationalNews

करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज

Insight Online News

जयपुर। करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार रात निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि, देर रात हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है।

जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर्स ने रात करीब दो बजे इसकी पुष्टि की। उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए जयपुर के राजपूत सभा भवन में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार नागौर में उनके पैतृक गांव कालवी में दोपहर करीब 2:30 बजे किया जाएगा। 80 वर्षीय लोकेंद्र कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर फैलते लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *