UncategorizedHindiJharkhand NewsNews

लातेहार: महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

लातेहार। जिला मुख्यालय के पहाड़पुरी मोहल्ला में शुक्रवार की देर रात एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान जतरी देवी( 58) के रूप में हुई है वह चंदवा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी ,परंतु वर्तमान में किराए के मकान में पहाड़पुरी मोहल्ले में रहती थी। आरोप है महिला की हत्या उसके भतीजे पंचम उरांव ने ही कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला जतरी देवी अपने पूरे परिवार के साथ जिला मुख्यालय के पहाड़पुरी इलाके में रहती थी। आरोपित पंचम उरांव उनके घर अक्सर आया जाया करता था। गत रात भी पंचम उरांव उनके घर आया था। रात में खाना खाने के बाद जब सब सोने की तैयारी करने लगे तो अचानक पंचम उरांव किसी बात को लेकर आक्रोशित हो गया और गैस का सिलेंडर उठाकर महिला के सिर पर दे मारा। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस दौरान बीच बचाव करने गई महिला की पुत्रवधू केेे साथ भी आरोपित ने मारपीट की।

वहीं, घटना के बाद हल्ला होने पर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी सुरेंद्र महतो ने शनिवार को बताया कि महिला की हत्या होने की सूचना मिलने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरंभिक जांच में तो लग रहा है कि आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *