छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष पहुंचे प्रदेश भाजपा कार्यालय
रांची, 7 जून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक दल के नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ के सांसद रणबीर सिंह जूदेव और विजय बघेल पहुंचे। यहां तीनों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, कार्यालय मंत्री हेमंत दास और सूरज चौरसिया भी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार