HindiNationalNewsPolitics

लोकसभा चुनाव 2024 ओपिनियन पोल : राजस्थान-गुजरात में भाजपा फिर खिलाएगी कमल

Insight Online News

नई दिल्ली: 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। देश के अंदर तमाम मुद्दे पर जिन पर ये चुनाव लड़ा जाएगा। विपक्ष भी इसके लिए तैयारियां कर रहा है। हालांकि अभी तक महागठबंधन में कौन-कौन सी पार्टियां शामिल होंगी ये तय नहीं हुआ। हो सकता है कि यूपीए अकेले ही चुनाव लड़े या फिर महागठबंधन के तहत कई पार्टियां मिलकर चुनाव लड़े। अगर अभी चुनाव हुए तो फिर किसकी सरकार बनेगी। इंडिया टीवी मैटराइज ने ओपिनियन पोल किया है। इस पोल में तमाम सवाल किए गए हैं।

  • गुजरात में बीजेपी

गुजरात में अगर आज चुनाव हो जाएं तो बीजेपी 26 की 26 लोकसभा सीटें जीत जाएगी। सर्वे में साफ हुआ है कि गुजरात में पीएम मोदी के नाम पर 61 फीसदी वोट वहां पर मिलते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि कांग्रेस को 35 फीसदी के आस-पास वोट मिलने जा रहे हैं। हार्दिक पटेल के बीजेपी में आने से बीजेपी को कोई फायदा नहीं हो रहा है। गुजरात के लोग पीएम मोदी के नाम पर वोट कर रहे हैं।

  • महाराष्ट्र में बीजेपी-एकनाथ शिंदे को पसंद कर रहे लोग

महाराष्ट्र में अगर आज चुनाव हो जाएं तो यहां भी पीएम मोदी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। 2019 में जब लोकसभा चुनाव हुए थे तो बीजेपी को 28 फीसदी वोट मिले थे। अगर आज चुनाव होते हैं यहां पर बीजेपी को 36 फीसदी वोट मिलेगा। यानी की बीजेपी का वोट बैंक यहां पर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वहीं अगर एकनाथ शिंदे गुट की बात करें तो 2019 में उनके साथ सात फीसदी वोट थे मगर अब एकनाथ शिंदे गुट को 17 फीसदी वोट मिलेंगे। महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं। अगर आज चुनाव होंगे तो यहां पर 26 सीटें बीजेपी को मिल सकती हैं। तीन सीटें उद्धव ठाकरे गुट को मिलती हुई दिख रही है। एकनाथ शिंदे को 11 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है। एनसीपी को 2019 में 16 फीसदी वोट मिले थे, अब उनको एक फीसदी वोट का लाभ मिल रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है उद्धव ठाकरे को। उनका वोट बैंक तीन फीसदी तक सिमट गया है।

  • गोवा की दोनों सीटें बीजेपी को

गोवा में लोकसभा की 2 सीटें हैं। ओपिनियन पोल में ये साफ हो रहा है कि यहां की दोनों सीटें बीजेपी जीत रही है। यहां पर वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 2019 में 52 फीसदी वोट मिले थे तो वहीं अगर आज चुनाव हो जाएं तो बीजेपी को 53 फीसदी वोट मिलते हुए नजर आ रहे हैं। यहां पर कांग्रेस को एक सीट का नुकसान हो रहा है।

  • राजस्थान में बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप

राजस्थान में बीजेपी को 25 की 25 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को यहां पर एक भी सीट नहीं मिल रही है। हालांकि 2019 में बीजेपी को 25 की 25 सीटें जीती थीं। इस बार भी बीजेपी वही दोहरा रही है। राजस्थान के 56 फीसदी लोगों ने कहा है कि अगर केंद्र और राज्य में एक सरकार होती है तो फायदा होता है। डबल इंजन सरकार को लोगों ने पसंद किया है। बीजेपी को यहां पर 59 फीसदी वोट मिलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि बीजेपी को एक फीसदी वोट का नुकसान हो रहा है।

  • मध्य प्रदेश में बीजेपी को 28 सीटें

मध्य प्रदेश में अगर आज चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 29 सीटों में से 28 सीटें बीजेपी जीत सकती है। कांग्रेस को एक सीट में जीत मिलती हुई नजर आ रही है। 2019 में बीजेपी को 28 सीटें मिलीं थीं। 2019 में कांग्रेस को एक सीट ही मिली थी। मध्य प्रदेश में बीजेपी के काम से 43 फीसदी लोग संतुष्ट है।

  • पश्चिम बंगाल में ममता दीदी को फायदा

पश्चिम बंगाल में 42 सीटें में से 14 सीटें भाजपा को मिल सकती है। टीएमसी को 26 सीटें मिल रही है। 2019 में दीदी को 22 सीटें मिलीं थीं। आज अगर चुनाव होते हैं तो चार सीटों का फायदा हो रहा है। 2019 में बीजेपी को 18 सीटें मिलीं थीं। वहीं कांग्रेस को 2019 में दो सीटें मिलीं थीं और अगर आज चुनाव होते हैं तो बंगाल में दो सीटें कांग्रेस को फिर से मिल सकती हैं। बीजेपी को पश्चिम बंगाल में 42 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। मगर यहां पर ममता दीदी का जादू अभी भी बरकरार हैं।

-Agency

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *