HindiNationalNewsPolitics

उपराज्यपाल कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने में नाकाम: आप

नयी दिल्ली, 29 मई : आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना को केजरीवाल सरकार के खिलाफ राजनीतिक साजिशें करने से फुर्सत ही नहीं है इसलिए वह कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने में नाकाम हैं और इसका खामियाजा दिल्ली की हमारी माताएं-बहनें भुगत रही हैं।

आप के वरिष्ठ नेता व विधायक दिलीप पांडे ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि आज सोशल मीडिया पर दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके की एक दिल दहलाने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़का कई बार एक धारदार हथियार से लड़की को मारता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वह लड़की नाबालिक है। धारदार हथियार से हमला करने के बाद भी लड़का उस लड़की को पत्थर से कुचलता है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली और दिल्ली की माताओं-बहनों को डराने वाली यह घटना सीसीटीवी में कैद है। इस घटना ने एक बार फिर से दिल्ली की क़ानून व्यवस्थाइ और इसे संभालने के लिए जिम्मेदार उपराज्यपाल को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। दिल्ली की कानून व्यवस्था उपराज्यपाल की दो-तीन प्रमुख जिम्मेदारियों में से एक बड़ी जिम्मेदारी है, फिर भी वह ऐसा कुछ करते दिखाई नहीं देते है।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल को छपने का इतना ज्यादा शौक है कि वह अपनी कार्य सीमा से आगे जाकर खबरें लीक करते हैं। उनका फरवरी माह का केवल एक ट्वीट मिलेगा, उसके अलावा वह धरातल पर दिल्ली की पुलिस और कानून व्यवस्था को दूरूस्त करते हुए किसी को नजर नहीं आएंगे।

आप नेता ने कहा कि उपराज्यपाल को दिल्ली में आए एक साल हो चुका हैं। एक साल के अंदर दिल्ली की कानून व्यवस्था का बेड़ागर्क कर दिया। जबसे विनय सक्सेना उपराज्यपाल बनें है, दिल्ली में एनसीआरबी के डेटा के अनुसार रोजाना दो बलात्कार हो रहे हैं। एनसीआरबी केंद्र सरकार की एजेंसी है। आज और इससे पहले दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध की जो घटनाएं हुई है, इन्हें देखकर महिलाएं डरी हुई है।

आजाद अशोक

वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *