HindiNationalNewsSpecial Stories

भारतीय और विश्व इतिहास में 02 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1763 – मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सेना का पश्चिम बंगाल के गिरिया में मीर कासिम से युद्ध हुआ।

1831 – नीदरलैंड की सेना ने 10 दिनों के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।

1858 – ब्रिटिश सरकार ने गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया।

1858 – ब्रिटेन की संसद ने ईस्ट इंडिया कंपनी से भारतीय प्रशासन अपने हाथों में लेने वाला विधेयक पारित किया।

1870 – लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबवे शुरू हुआ।

1922 – चीन में समुद्री तूफान टाइफून से लगभग साठ हजार लोगों की मृत्यु

1923 – अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति वारेन जी हार्डिंग की कार्यालय में मृत्यु।

1932 – पॉजीट्रॉन, इलेक्ट्रॉन के एक कण की कार्ल डी एंडीसन ने खोज की।

1935 – भारत सरकार अधिनियम ब्रिटिश संसद ने अगस्त 1935 में पारित कर बर्मा तथा अदन को भारत से अलग किया।

1939 – विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।

1944 – तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

1955 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1970 – श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।

1980 – इटली में बम धमाका 85 लोगों की मौत हुई।

1984 – यूरो अदालत ने फोन टैपिंग की आलोचना की।

1985 – अमेरिका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।

1987 – विश्वनाथन आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।

1999 – चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी) की सतह से सतह मारक क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण किया।

2003 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।

2004 – अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी को हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब जीता।

2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली।

2010 – पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ आने से 1000 से अधिक लोगों की मौत।

2010 – तादातोशी अकिबा सहित सात को फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2010 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

2012 – लंदन ओलम्पिक में भारत ने कुल छह पदक जीते जिसमें दो रजत और चार कांस्य शामिल हैं।

2013 – एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूरो डॉलर का जुर्माना लगाया।

वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *