HindiNationalNewsSpecial Stories

भारतीय और विश्व इतिहास में 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1836- अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।

1882- प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्रनाथ बोस का जन्म।

1886- देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।

1909- राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।

1912- जापान के सम्राट मेजी का निधन।

1930- एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।

1942- जर्मन की सेना ने बेलारूस के ंिमस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।
1957- एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।

1966- ब्रिटेन ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।

1980- वानूआतो देश को स्वतंत्रता मिली।

2002- कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2007- चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में करीब 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।

2012- उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित।

2014- महाराष्ट्र में भूस्खलन में फंसे 150 लोगों में से 20 लोग मारे गए।

2019- भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सुबीर गोकर्ण का निधन।

वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *