HindiJharkhand NewsNewsPolitics

नया भारत बनाने के लिए तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार : दीपक प्रकाश

मोदी सरकार के नौ साल सर्व स्पर्शी विकास को समर्पित

रांची, 15 जून ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने गुरुवार को मांडर में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी विकास को तेजी से धरातल पर उतारा है। गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित शोषित वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। प्रकाश ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति, किसान, युवा, महिला, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग मोर्चा सभी के लिए उपलब्धियों का अंबार है। हम घर-घर हर दरवाजे तक उसे लेकर जाएं।

उन्होंने कहा कि जनधन योजना हो, प्रधानमंत्री आवास हो, आयुष्मान योजना हो, मुफ्त अनाज वितरण योजना हो, उज्जवला योजना हो, किसान सम्मान निधि हो, पेंशन योजना हो सभी योजनाओं में विभिन्न मोर्चों से जुड़े क्षेत्र के लोग करोड़ों की संख्या में लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमंदों तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश केंद्र सरकार ने की है।

उन्होंने कहा एक तरफ देश में विकास की गति तेज हुई है साथ ही पूरे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश का सांस्कृतिक गौरव महिमा मंडित हुआ है।

उन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत, स्वावलंबी भारत, विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। झारखंड की जनता प्रदेश से 14 लोकसभा में भाजपा को जीत दिलाने के लिए संकल्पित है।

हिन्दुस्थान समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *