HindiJharkhand NewsNewsPolitics

भाजपा युवा आक्रोश रैली में रणक्षेत्र बना मोरहाबादी मैदान, पुलिस का लाठीचार्ज और कार्यकर्ताओं की पत्थरबाजी, कई घायल

रांची, 23 अगस्त । भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार काे रांची के मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली निकाली। इस रैली में प्रदेश भर के युवाओं का भी महाजुटान हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग की थी। कंटीले तार तक लगाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

इस रैली के जरिये प्रदेश भाजपा के टॉप लीडर्स हेमंत सरकार पर निशाना साध रहे थे और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे थे। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन आवास की ओर से आने वाले रास्ते में लगी बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। आक्रोश रैली में शामिल कार्यकर्ताओं के उग्र होने के कारण पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े। साथ ही पानी की बौछार और लाठीचार्ज भी किया गया। मोराहाबादी मैदान रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें सात पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि पुलिस की कार्रवाई में पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। कर्मवीर और सीपीसिंह की आंख में जलन हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस रॉकेट वाले पटाखों का भी इस्तेमाल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *