इंडिया घटक दलों के सांसदों ने संसद भवन परिसर में गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
नई दिल्ली। इंडिया गटक दलों के सांसदों ने बुधवार को संसद भवन परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज ही के दिन देश में ”भारत छोड़ो” आंदोलन की शुरुआत हुई थी। आजादी की लड़ाई में भाजपा के लोगों ने हिस्सा नहीं लिया था। ऐसे में भाजपा के लोगों को भारत छोड़ो आंदोलन के विषय में कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है।
उल्लेखनीय है कि आज संसद भवन परिसर में भाजपा सांसदों ने क्विट इंडिया मूवमेंट की तख्ती लेकर कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर वंशवादी पार्टी होने का आरोप लगाया और भ्रष्टाचारी करार दिया।