निकाय चुनाव: भाजपा ने दूसरे चरण के प्रचार में झोंकी ताकत
Insight Online News
लखनऊ, 06 मई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय के दूसरे चरण के उम्मीदवारों के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। दूसरे चरण में 11 मई को प्रदेश के 38 जिलों में मतदान होगा। इन जिलों में उम्मीदवारों के प्रचार के लिए मात्र चार दिन शेष रह गये हैं। भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री समेत प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री जिलों में जाकर जनसभाएं कर रहे हैं। जबकि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के जरिए जीत की रणनीति पर अमल करवा रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी शनिवार को हापुड़, बुलन्दशहर व अलीगढ़ के दौरे पर हैं। भूपेन्द्र सिंह चौधरी सुबह 11 बजे मनोहर हेरिटेज, गढ रोड़, हापुड़ तथा दोपहर 01:30 बजे निकुंज हाल, प्रदर्शनी मैदान, बुलन्दशहर में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेगें। वहीं सायं 04ः30 बजे गायत्री पैलेस, गुलर रोड, अलीगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कानपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। श्री मौर्य दोपहर 12ः40 बजे मान सिंह बघवा मैदान, झींझक, कानपुर देहात में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 02ः10 बजे मन्दाकिनी रॉयल होटल, साकेत नगर, कानपुर नगर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित होंगे तथा दोपहर 03ः30 बजे क्लब-15, आवास-विकास, कल्याणपुर, कानपुर नगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को इटावा, कन्नौज व औरैया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। श्री पाठक सुबह 11ः15 बजे बर्फानी धाम, पुराना भरथना, इटावा तथा दोपहर 12ः40 बजे कमला शरण नुमाइश मैदान, गुरूसहायगंज, तिर्वा रोड़, कन्नौज में जनसभा को सम्बोधित करेगें। जबकि दोपहर 02ः40 बजे पुरानी नुमाइश ग्राउण्ड, औरैया में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।