UncategorizedHindiNationalNewsPolitics

नड्डा ने रविवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई

Insight Online News

नई दिल्ली, 21 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 24 जुलाई, रविवार को पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, नड्डा ने भाजपा व सहयोगी दलों द्वारा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। भाजपा अध्यक्ष और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक लेंगे।

सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में राज्यों में चल रही केंद्रीय योजनाओं की स्थिति, सांगठनिक अभियानों की प्रगति के साथ ही ‘हर घर झंडा’ अभियान के संदर्भ में चर्चा की जाएगी।

भाजपा मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना बताई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *